रुदौली: गोसाई का पुरवा में 2 पक्षों के विवाद में ग्राम पंचायत द्वारा लगाई गई इंटरलॉकिंग को उखाड़ने का वीडियो हुआ वायरल
खबर रुदौली ब्लॉक अंतर्गत ग्राम परसऊ के मजरे गोसाई का पुरवा की है, जहां ग्राम सभा द्वारा लगाए गये इंटरलॉकिंग को उखाड़ने और विवाद करने का वीडियो शनिवार की शाम को सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है, वायरल वीडियो में दो पक्ष आपस में विवाद करते नजर आ रहे हैं, जिसमें एक पक्ष वीडियो बना रहा है तो दूसरा पक्ष ग्राम सभा द्वारा लगाई गई इंटरलॉकिंग ईट को उखाड़ रहा है ।