नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म के मामले मे छात्र नेता सहित चार गिरफ्तार।
हल्द्वानी में नाबालिग लड़की से सामूहिक दुष्कर्म के गंभीर मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपियों में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) के छात्रसंघ अध्यक्ष पद के प्रत्याशी धीरज बिष्ट और उसके तीन अन्य साथी हिमांशु,अंश और नितिन पाल शामिल हैं।