सागर नगर: मोतीनगर थाना क्षेत्र में मारपीट का बदला लेने के लिए युवक पर चाकू से हमला, 6 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज
मोतीनगर थाना क्षेत्र में चाकूबाजी की घटना हुई। जिसमें 6 आरोपियों ने मिलकर एक युवक के साथ मारपीट करते हुए चाकू से कई बार कर दिए। जिससे युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद घायल को इलाज के लिए बीएमसी में भर्ती किया गया। जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। वहीं घायल के भाई की शिकायत पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया है ।