बोध गया: मगध विश्वविद्यालय में शैक्षणिक सुधार और छात्र हितों को लेकर सर्वदलीय बैठक संपन्न
बोधगया स्थित मगध विश्वविद्यालय में कुलपति प्रो. शशि प्रताप शाही की अध्यक्षता में सर्वदलीय बैठक गुरुवार की दोपहर 3 बजे आयोजित हुई। बैठक में छात्र संगठनों और शोधार्थियों ने पुस्तकालय को 24 घंटे खोलने, कैंपस में बेहतर प्रकाश व्यवस्था और पार्कों के सौंदर्यीकरण की मांग उठाई।