राशमि: सिंहाना में ग्राम सेवा सहकारी समिति भवन का लोकार्पण, किसानों को मिलेगा सरकारी योजनाओं का लाभ
क्षेत्र के सिंहाना में ग्राम सेवा सहकारी समिति लिमिटेड के नवीन भवन का रविवार को लोकार्पण किया गया। कपासन विधायक अर्जुन लाल जीनगर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। इस दौरान भाजपा जिला उपाध्यक्ष रतन लाल अहीर, पहुंना मंडल अध्यक्ष नारायण लाल अहीर, राशमी मंडल अध्यक्ष सुरेश जाट, सीकेएसबी डायरेक्टर पृथ्वीपाल सिंह मान्यास, सिंहाना सहकारी समिति अध्यक्ष रतन पुरी और