बगोदर: बगोदर में अतिक्रमण हटाने के नाम पर भेदभाव का आरोप, फुटपाथी दुकानदार धरने पर
बगोदर बाजार में 2 दिन पुर्व प्रशासन के द्वारा अतिक्रमण मुक्त किए जाने को लेकर पुराने जीटी रोड निकट बुलडोजर चलाने पर क्षुब्ध फुटपाथी दुकानदारों ने अतिक्रमण हटाने के नाम पर भेद भाव किए जाने का आरोप लगाया है।जिसे लेकर उन्होंने शनिवार को अपराह्न करीब 12 बजे अनिश्चित कालीन धरना पर बैठ कर विरोध प्रदर्शन किया।