बगोदर: हेसला में अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक युवक की मौत
बगोदर थाना क्षेत्र के जीटी रोड हेसला हाई स्कूल के पास शुक्रवार की सुबह आठ बजे अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। मृतक का नाम श्यामलाल कुमार है,जो बगोदर थाना क्षेत्र के हेसला का रहने वाला है।घटना के संबंध में मृतक रोड क्राॅस कर रहा था कि इसी दौरान तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उसे अपनी चपेट में ले लिया ।घटना से उसकी मौके पर ही मौत हो गई।