बगोदर: बगोदर बाजार में पुराने जीटी रोड के पास अतिक्रमण हटाने के लिए स्थानीय प्रशासन ने चलाया बुलडोजर
बगोदर बाजार के पुराने जीटी रोड़ निकट अतिक्रमण मुक्त किए जाने को लेकर स्थानीय प्रशासन ने गुरुवार को दूसरे दिन 3.30PM पर बुल्डोजर चलाया।इससे 1 दिन पूर्व ही बगोदर सरिया एसडीएम द्वारा निर्देश दिया गया था कि 24 घण्टे के अन्दर अतिक्रमण स्वेच्छा से हटा लिया जाय।वहीं 25 फरवरी को अतिक्रमण मुक्त को लेकर प्रशासन ने पहले ही हिदायत दे दिया था कि जल्दी अपना दुकान हटा ले।