डौण्डी: झाड़फूंक के भरोसे गई मासूम की जान, सांप काटने से 11 वर्षीय बालक की हुई मौत
Dondi, Balod | May 22, 2026 बालोद जिले से अंधविश्वास और झाड़फूंक की वजह से एक मासूम की जान जाने का दर्दनाक मामला सामने आया है। डौंडी विकासखंड के ग्राम छिंदगांव में 11 वर्षीय बालक गीतेश ढीमर की सांप काटने से मौत हो गई। बताया जा रहा है कि समय पर इलाज नहीं मिलने के कारण बच्चे की जान नहीं बच सकी।