कटंगी: सेलवा के टंकी टोला में मध्यरात्रि लगी भीषण आग, कोठे में बंधी 2 बकरियां जिंदा जली
कटंगी थाना क्षेत्र की ग्राम पंचायत सेलवा के टंकी टोला में रविवार और सोमवार की दरमियानी रात भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। आग में एक पशु पलक का मवेशी कोठा जल गया और उसमें बंधी 2 पालतू बकरियों की जिंदा जलने से मौत हो गई। जानकारी के अनुसार रविवार-सोमवार की मध्य रात्रि करीब 12 बजे टंकी टोला निवासी मदन बिसेन के घर के पीछे बने मवेशियों को बांधने वाले कोठे में अचान