सिकंदरा: धनतेरस पर सिकंदरा बाजार में उमड़ी ग्राहकों की भीड़, पुलिस सुरक्षा और यातायात व्यवस्था संभालने में रही जुटी
सिकंदरा कस्बे में धनतेरस के पर्व पर बाजार में सुबह से ही ग्राहकों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। पर्व को लेकर दुकानदारों ने अपनी-अपनी दुकानों को आकर्षक ढंग से सजाया था। खरीदारी के लिए लोगों की भीड़ जुटने से बाजार में दिनभर चहल-पहल बनी रही। भीड़ को देखते हुए सिकंदरा पुलिस भी लगातार मुस्तैद रही। शाम करीब चार बजे हरिहरपुर चौराहे पर उपनिरीक्षक राहुल कुमार पुलिस बल के स