सागर नगर: मोतीनगर सरस्वती शिशु मंदिर के नवीन भवन का लोकार्पण, पूर्व मंत्री भूपेंद्र सिंह, सागर व देवरी विधायक हुए शामिल
मोतीनगर स्थित सरस्वती शिशु मंदिर विद्यालय के नवीन भवन का लोकार्पण शुक्रवार दोपहर 12 बजे धार्मिक विधि-विधानों व वेद मंत्रोच्चारण के बीच गरिमामय माहौल में संपन्न हुआ। दीप प्रज्वलन के साथ शुरू हुए कार्यक्रम में बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, समाजसेवी, अभिभावक और पूर्व छात्र उपस्थित रहे। भूपेंद्र सिंह द्वारा विद्यालय विकास हेतु 10 लाख रुपये की घोषणा की।