लोहारू: लोहारू के सरकारी अस्पताल में गर्भवती महिला से अमानवीय व्यवहार, उच्च स्तरीय जांच की उठी मांग
लोहारू निवासी प्रदीप सैनी ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी, भिवानी को एक शिकायती पत्र सौंपते हुए लोहारू के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में गर्भवती महिलाओं के साथ हो रहे अमानवीय व्यवहार पर गहरा रोष जताया है और मामले की उच्च स्तरीय जांच कर संबंधित डॉक्टरों व कर्मचारियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की मांग की है।