लोहारू: किसानों के समर्थन में पहुंचे लोहारू कांग्रेस विधायक राजवीर फरटिया, निष्पक्ष जांच और मुआवजे की उठाई मांग
लोहारू के मिनी सचिवालय परिसर में फसल मुआवजे की मांग को लेकर चल रहे किसानों के अनिश्चितकालीन धरने के 20वें दिन कांग्रेस विधायक राजवीर फरटिया ने धरनास्थल पहुंचकर किसानों को अपना पूर्ण समर्थन दिया। उन्होंने कहा कि किसानों की मांग पूरी तरह जायज है और सरकार को चाहिए कि 2023 की खरीफ फसल बीमा क्लेम के 350 करोड़ रुपये के गबन की निष्पक्ष जांच कर दोषियों – चाहे वे