लोहारू: उप नागरिक अस्पताल में जियो फेसिंग उपस्थिति के विरोध में स्वास्थ्यकर्मियों ने एक घंटे तक कार्य बहिष्कार कर दिया धरना
स्वास्थ्य विभाग में सरकार द्वारा लागू की गई जियो फेसिंग आधारित उपस्थिति प्रबंधन प्रणाली के विरोध में विभाग की अधिकारी-कर्मचारी तालमेल कमेटी के आह्वान पर सोमवार को लोहारू के उप नागरिक अस्पताल में कार्यरत अधिकारियों व कर्मचारियों ने सुबह 10 से 11 बजे तक कार्य का बहिष्कार किया तथा अस्पताल परिसर में सांकेतिक धरना दिया।