शोहरतगढ़: विधायक विनय वर्मा ने उत्तर प्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष से लखनऊ स्थित उनके आवास पर की मुलाकात
सोमवार को शाम 4:00 के लगभग शोहरतगढ़ विधानसभा क्षेत्र के विधायक विनय वर्मा ने उत्तर प्रदेश विधानसभा क्षेत्र के अध्यक्ष सतीश महाना से लखनऊ स्थित उनके आवास पर मुलाकात किया है।इस दौरान विधायक ने उनका कुशल क्षेम जानते हुए उनसे शोहरतगढ़ विधानसभा क्षेत्र के विकास से संबंधित अनेक महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा कर उनका मार्गदर्शन भी प्राप्त किया है।