मधेपुरा: कहरटोली बहियार की बांसबाड़ी में युवती का सड़ा-गला शव मिला; चाचा बोले, 19 अगस्त को गांव का युवक ले गया था
मधेपुरा जिले के आलमनगर थाना क्षेत्र में शनिवार शाम 6 बजे एक सनसनीखेज मामला सामने आया, जहां बांसबाड़ी में 20 वर्षीय युवती का सड़ा-गला शव फंदे से लटका मिला। शव से तेज दुर्गंध आने पर खेत देखने पहुंचे एक किसान को इसकी भनक लगी। पास जाकर देखने पर बांस से लटका शव दिखाई दिया।