यात्री बसों की जांच में 4 बसें जब्त, ₹20 हजार शमन शुल्क वसूला
कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा के निर्देशानुसार जिला परिवहन अधिकारी एवं यातायात पुलिस नीमच द्वारा मोटरयान अधिनियम के तहत वाहनों की सुरक्षा की दृष्टि से लगातार जांच एवं चालानी कार्रवाई की जा रही है।
इसी क्रम में 1 अक्टूबर 2026 को यात्री बसों की जांच की गई। जांच के दौरान नियमों का पालन नहीं करने वाली यात्री बसों के विरुद्ध चालानी कार्रवाई करते हुए 4 यात्री बसों को जब्त किया गया। कार्रवाई के दौरान ₹20,000 का शमन शुल्क वसूल किया गया।
जिला परिवहन अधिकारी ने बताया कि यात्री वाहनों में सुरक्षा मानकों एवं मोटरयान अधिनियम के प्रावधानों का पालन सुनिश्चित कराने के लिए इस प्रकार की जांच एवं चालानी कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी।
CM Madhya Pradesh
Jansampark Madhya Pradesh
#neemuch #नीमच
4 views | Neemuch, Madhya Pradesh | Oct 2, 2026