दनियावां: फतुहा से शराब की डिलीवरी देने आया युवक गिरफ्तार, शराब बरामद
Daniawan, Patna | Oct 17, 2025 स्थानीय पुलिस ने शुक्रवार को दनियावां बाजार में विदेशी शराब के डिलेवरी ब्वाय को दबोच लिया। पुलिस ने यह कार्रवाई गुप्त सूचना के आधार पर की है। पुलिस ने उसके स्कूटी के डिक्की से दस लीटर विदेशी शराब बरामद किया है। पुलिस ने उसकी स्कूटी भी जब्त कर लिया है। गिरफ्तार डिलेवरी ब्वाय फतुहा बाजार का ही रहने वाला प्रदुमन कुमार है। फतुहा से शराब डिलीवरी देने आया था।