गेणोली में चूरमे बाटी का भोग लगाकर इंद्रदेव को पूजन किया
आकोला (रमेश चंद्र डांड )गेणोली में रविवार को गांव बाहर भोजन का आयोजन किया गया।क्षेत्र की खुशहाली में हर परिवार के सहयोग से खेड़ा खूंट कंकाली माताजी , देवनारायण भगवान , भेरुनाथ , तेजाजी महाराज ,चारभुजा नाथ , नाहर सिंह ,माताजी , चौथ माताजी , इंद्रदेव की पूजा अर्चन कर भैरू नाथ देवी देवताओं को लगाया लाडू बाटी का भोग लगाया।इस दौरान सामाजिक कार्यकर्ता शंकर लाल माली , भुरा लाल माली , लादू लाल माली , जगदीश माली , गणपत माली देवा लाल माली , लोकेश माली ने बताया कि ,सामाजिक भाव बनाए रखने के लिए एक दूसरे को घर पर बुला कर भोजन कराया इस समय बारिश बेहद जरूरी है किसानों की चिंता बढ़ा रही हैं कस्बे में किसानों ने खेतों में मक्का, ज्वार बाजरा,मूंग, उड़द,तिल एवं मूंगफली फसलों में बारिश की जरूरी है।
Bhilwara, Bhilwara | Jul 12, 2026