कुमारखंड: टिकुलिया गांव में दो दिवसीय संतमत सत्संग के अंतिम दिन प्रवचन सुनने के लिए उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
कुमारखंड प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत बिशनपुर बाजार पंचायत के टिकुलिया गांव में चल रहे दो दिवसीय संतमत सत्संग का बुधवार को शाम करीब 6 बजे समापन हो गया। मोरंग बाबा सीएससी सेंटर संचालक अरुण भगत योगेन्द्र मेहता के सौजन्य से आयोजित दो दिवसीय संतमत सत्संग का शुभारंभ मंगलवार को किया गया।