गाज़ियाबाद: वसुंधरा में क्रिस्टल पैलेस बैंकट हॉल में लगी आग, दमकल विभाग की टीम आग पर काबू पाने में जुटी
वसुंधरा सेक्टर 12 इंदिरापुरम में एसीपी कार्यालय के सामने स्थित क्रिस्टल पैलेस बैंकट हॉल में भीषण आग लग गई। आग ने इतना विकराल रूप ले लिया कि बैंकट हॉल का आगे का हिस्सा जलकर खाक हो गया है। आपको बता दें कि पूरी बिल्डिंग में आग फैल चुकी है, जिसको फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचकर बुझाने का प्रयास कर रही हैं।