गाज़ियाबाद: कवि नगर पुलिस ने एक व्यक्ति को गोली मारने वाले दो अभियुक्तों को राजनगर से किया गिरफ्तार
कवि नगर पुलिस ने एक व्यक्ति को गोली मारने वाले 2 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। डीसीपी नगर ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त राशिद और साहिब दोनों सगे भाई है। राशिद ने लोकेश चौधरी से ₹1.5 लाख ब्याज पर लिए थे, जो बढ़कर ब्याज सहित करीब ₹5 लाख हो गए थे। इससे तंग आकर दोनों ने लोकेश को गोली मार दी। लोकेश की हालत अभी गंभीर है।