फरसाबहार: तुमला क्षेत्र में मूक-बधिर महिला से दुष्कर्म, झाड़ियों में दिया वारदात को अंजाम; भाई को देखकर हुआ फरार
तुमला क्षेत्र में मूक-बधिर महिला से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार, तुमला थाना क्षेत्र के एक गांव में मूक-बधिर महिला के साथ दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी चंद्रहास कुमार (20 वर्ष) को गिरफ्तार किया है। पीड़िता के भाई की रिपोर्ट पर पुलिस ने अपराध क्रमांक 59/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता की धारा 64(1) एवं 64(2)(i) में मामला दर्ज किय