कटनी नगर: जिला अस्पताल के मातृ शिशु वार्ड जाने वाली सड़क पर पाइप लाइन फूटी, पानी बह रहा
जिला अस्पताल परिसर में मातृ एवं शिशु परिचर्या प्रसूता वार्ड की ओर जाने वाली सड़क पर आज दोपहर 1:00 बजे से पाइपलाइन फूटने के कारण घंटो हजारों गैलन पानी सड़क पर लबालब भरा रहा शाम 5:00 बजे तक जिम्मेदारों द्वारा मरम्मत क्रंराने संबंधी कोई कार्य नहीं किया गया जिसके कारण यहां से आवागमन करने वाले लोगों को खास आप परेशान होना पड़ा ।