कटनी नगर: रोहनिया गांव में सड़क किनारे खड़ी युवती को बाइक चालक ने टक्कर मारकर किया घायल, जिला अस्पताल में भर्ती
बड़वारा थाना अंतर्गत रोहनिया गांव में आज शुक्रवार दोपहर 2:00 बजे सड़क किनारे खड़ी युवती को एक बाइक सवार युवक ने टक्कर मार दी इस घटना में युवती को गंभीर चोटें आई हैं। घायल आरती साहू निवासी रोहनिया 27 वर्ष का इलाज जिला अस्पताल में किया जा रहा है।