वारासिवनी: विधायक निवास के पास दो मंदिरों में चोरी, दो माह में दर्जनभर वारदातें, चोर भाग निकले
थाना क्षेत्र में चोरी की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। विधायक निवास के पास वार्ड-5 स्थित विश्वकर्मा मंदिर और साईं मंदिर के ताले तोड़कर अज्ञात चोर दान पेटियां ले गए। विश्वकर्मा मंदिर के पुजारी रामजी मिश्रा के अनुसार, तड़के करीब 4 बजे एक व्यक्ति दान पेटी का ताला तोड़ रहा था, जिसे पकड़ने का प्रयास किया गया, लेकिन वह अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया।