बाह: पिनाहट में महा रक्तदान शिविर का आयोजन, थाना अध्यक्ष ने किया शुभारंभ
पिनाहट कस्बे के राजा खेड़ा रोड स्थित ओम हॉस्पिटल में बुधवार को महा रक्तदान शिविर का शुभारंभ सुबह 10 बजे हुआ। थाना अध्यक्ष वीरेश पाल गिरी ने फीता काटकर कार्यक्रम की शुरुआत की और स्वयं रक्तदान कर लोगों को प्रेरित किया। अस्पताल संचालक डॉ. अभिनव राजपूत ने बताया कि शिविर का उद्देश्य जरूरतमंद मरीजों के लिए रक्त की उपलब्धता सुनिश्चित करना है। युवाओं और सामाजिक संगठ