धनौरा: गजरौला के प्रशांत फौंदापुरिया बने भीम आर्मी के मुरादाबाद मंडल महासचिव, संगठन में शुरुआती दौर से रहे सक्रिय
अमरोहा। भीम आर्मी में शुरुआती दौर से सक्रिय रहकर संगठन के लिए कार्य करने वाले अमरोहा जिले के पूर्व जिलाध्यक्ष प्रशांत फौंदापुरिया को मुरादाबाद मंडल महासचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई है। संगठन की ओर से जारी प्रेस नोट के अनुसार यह नियुक्ति राष्ट्रीय नेतृत्व के निर्देश और प्रदेश व मंडल स्तर के पदाधिकारियों की संस्तुति पर की गई है।