परवलपुर: बेन मोड़ पर पुलिस का सघन वाहन जांच अभियान, संदिग्धों से पूछताछ
अपराध नियंत्रण एवं विधि-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से परवलपुर थाना क्षेत्र के बेन मोड़ के पास मंगलवार को सघन वाहन जांच अभियान चलाया। परवलपुर थाना अध्यक्ष रौशन कुमार के नेतृत्व में चलाए गए इस अभियान के दौरान आने-जाने वाले सभी छोटे-बड़े वाहनों की गहन जांच की गई। पुलिस ने वाहन चालकों के ड्राइविंग लाइसेंस, वाहन के कागजात तथा अन्य आवश्यक दस्तावेजों की जांच की