मुगलसराय: नियामताबाद में करोड़ों की लागत से बनेगा पुल, विधायक रमेश जायसवाल ने किया शिलान्यास
विधायक रमेश जायसवाल ने शुक्रवार सुबह 11 बजे नियामताबाद विकास खंड क्षेत्र में संतोष जायसवाल के खेत के पास बनने वाले पुल का शिलान्यास किया। करीब 1 करोड़ 9 लाख 60 हजार रुपये की लागत से बनने वाले इस पुल का शिलान्यास स्थानीय ग्रामीणों के हाथों कराया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। बताया गया कि क्षेत्रीय लोगों की यह मांग लंबे समय से लंबित थी।