टीकमगढ़: एसपी के निर्देशन में देहात पुलिस को बड़ी सफलता, 12 घंटे में लूट का खुलासा
टीकमगढ़। पुलिस अधीक्षक श्री मनोहर सिंह मंडलोई के नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में जिला पुलिस द्वारा अपराधों की विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में थाना देहात पुलिस ने लूट की गंभीर घटना का मात्र 12 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर महत्वपूर्ण सफलता हासिल की है।