नवाबगंज: बाराबंकी में बजरंग दल ने शहर में किया प्रदर्शन, पटेल तिराहे पर पुतला दहन कर राष्ट्रपति को सौंपा ज्ञापन
बाराबंकी में विश्व हिन्दू परिषद और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को शहर में विरोध प्रदर्शन किया। उन्होंने पटेल तिराहे पर पुतला दहन कर राष्ट्रपति के नाम एक ज्ञापन मजिस्ट्रेट को शुक्रवार करीब 1 बजे सौंपा।यह जुलूस शहर के लाजपत नगर स्थित श्री राम जानकी मंदिर परिसर से शुरू हुआ। यह मुख्य मार्गों और हाईवे से होते हुए पटेल तिराहे पहुंचा।