निज़ामाबाद: फरिहा मुहम्मद पुर रोड पर मोटरसाइकिल सवार को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, हुआ घायल
निजामाबाद थाना क्षेत्र के फरिहा मुहम्मद पुर मार्ग पर ईट भट्टे के पास आज मंगलवार को सुबह ग्यारह बजे अज्ञात वाहन कि टक्कर से मोहम्मद कैफ पुत्र अमीरुद्दीन निवासी फरिहा थाना निजामाबाद जनपद आजमगढ़ अपनी मोटरसाइकिल से सुबह मुहम्मद पुर बजार किसी कार्य से गया हुआ था । वापस आते समय फरिहा भठ्ठे के पास किसी वाहन ने टक्कर मारकर भाग गया था।