सामरी कुसमी: पिकअप की चपेट में आने से युवक की हुई मौत
कुसमी सामरी शनिवार नगर पंचायत कुसमी वार्ड क्रमांक 5 थान पार बस्ती में शुक्रवार की सुबह एक दर्दनाक हादसे में युवक की मौत हो गई मृतक की पहचान राजकुमार राजवाड़े पिता ठेरे उम्र 32 वर्ष के रूप में हुई है जो मजदूरी कर अपना जीवन यापन करता था वह बस्ती में घूम रहा था इसी दौरान एक व्यवसाय का पिकअप वाहन की चपेट में आने से गंभीर चोट लगा वहीं अस्पताल में उनकी मौत हो गई