बहराइच: हकीमपुरवा में मामूली विवाद के चलते जमकर हुई मारपीट, पत्नी से हुई थी कहासुनी
जिले के हकीमपुरवा गांव में पति पत्नी के बीच कहासुनी होने पर युवक ने पत्नी को बेरहमी से पीटने लगा। उसे बचाने दौड़ी मां व अन्य परिजनों को हमलावरों ने पीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायलों को पुलिस ने नानपारा सीएचसी मेडिकल को भेजा। चिकित्सकों ने 2 घायलों को प्राथमिक इलाज कर जिला अस्पताल रेफर कर दिया है। पुलिस जाच में जुट गई है।