सेन्हा: तेज हवा और बारिश से सेन्हा में छाई ठंडक, तपती गर्मी से राहत के साथ खेती-किसानी को मिला नया संबल।
सेन्हा प्रखंड क्षेत्र में गुरुवार दोपहर बाद मौसम ने अचानक करवट ले ली। करीब 2 बजे के आसपास तेज हवा के साथ हुई अच्छी बारिश से पूरे क्षेत्र का वातावरण सुहावना हो गया। सुबह से पड़ रही तेज धूप और उमस भरी गर्मी के कारण लोग परेशान थे, लेकिन दोपहर बाद आसमान में बादल छाने लगे और देखते ही देखते तेज हवाओं के साथ बारिश शुरू हो गई।