खेत की मेड़ को लेकर दो पक्षों में विवाद, मारपीट में चार लोग घायल; वीडियो वायरल
बदायूं जिले के बिल्सी थाना क्षेत्र के मिर्जापुर सोहरा गांव में खेत की मेड़ तोड़ने को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। देखते ही देखते विवाद मारपीट में बदल गया। इस घटना में दोनों पक्षों के चार लोग घायल बताए जा रहे हैं।
घटना के बाद दोनों पक्षों के बीच तनाव की स्थिति बन गई। वहीं, सोशल मीडिया पर मारपीट का वीडियो वायरल हो रहा है। इसके अलावा एक पक्ष के व्यक्ति के हाथ में तमंचा लहराते हुए दिखाई देने का वीडियो भी चर्चा में है।
Bisauli, Budaun | Nov 10, 2026