बदायूँ
वजीरगंज में पटाखा बाजार की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल!
स्कूल, पेट्रोल पंप और कॉलोनी के सामने सजा पटाखा बाजार, मौके से फायर ब्रिगेड और पुलिस की तैनाती नदारद होने का आरोप!
बदायूं के नगर वजीरगंज में दीपावली के त्योहार को लेकर पटाखों का बाजार सज गया है। बाजार में हजारों की संख्या में लोग पटाखे खरीदने पहुंच रहे हैं, लेकिन सुरक्षा इंतजामों को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं।
बताया जा रहा है कि पटाखा बाजार में फायर ब्रिगेड की टीम और पुलिस प्रशासन की पर्याप्त तैनाती नजर नहीं आ रही है। हैरानी की बात यह है कि बाजार के सामने स्कूल, पेट्रोल पंप और रिहायशी कॉलोनी भी स्थित है।
ऐसे में यदि कोई अप्रिय घटना होती है तो उसकी जिम्मेदारी किसकी होगी? क्या प्रशासन किसी बड़े हादसे का इंतजार कर रहा है?
सवाल यह है कि आखिर पटाखा बाजार में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम कब होंगे?
#बदायूं_ब्रेकिंग #वजीरगंज #पटाखा_बाजार #दीपावली #BudaunNews #Wazirganj #FireSafety #FireBrigade #बदायूं_पुलिस #UPPolice #BudaunPolice #प्रशासन #सुरक्षा_व्यवस्था #BreakingNews #UPNews #JanMahimaNews #जनमहिमा_न्यूज