भिंड नगर: भिंड: परशुराम मंदिर में परशुराम सेना की बैठक, 8 मई की बाइक रैली को भव्य बनाने की तैयारी
भिंड शहर के बायपास रोड स्थित परशुराम मंदिर पर मंगलवार सुबह 11 बजे परशुराम सेना की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष देवेश शर्मा ने की, जिसमें 8 मई को निकाली जाने वाली भव्य बाइक रैली को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।बैठक में निर्णय लिया गया कि भगवान परशुराम के चल समारोह को सफल बनाने के लिए बड़ी संख्या में लोग एकत्रित होंगे।