पिंड्रा: संधोरा में पुलिस पिटाई में घायल सुभासपा के युवा मंच के प्रदेश सचिव से मिले राष्ट्रीय महासचिव अरविंद राजभर
वाराणसी में पुलिस पिटाई से घायल सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के युवा मंच के प्रदेश सचिव महेश राजभर से सोमवार को पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव अरविंद राजभर ने मुलाकात की। इस मौके पर उन्होंने पुलिस अधिकारियों से भी वार्ता कर जनता के प्रति संवेदनशील होने की बात कही। वही अपने पार्टी के युवा मंच के प्रदेश सचिव महेश राजभर को संवेदना व्यक्त किया।