बालूमाथ: चमरेंगा गांव में बिजली करंट लगने से 23 वर्षीय युवक की मौत, परिजनों का हाल बेहाल
बालूमाथ थाना क्षेत्र के गणेशपुर पंचायत अंतर्गत चमरेंगा गांव में गुरुवार सुबह 10 बजे बिजली करंट लगने से 23 वर्षीय युवक की मौत हो गई। जिसकी पहचान गांव निवासी नंदलाल उरांव के पुत्र सूरज उराव के रूप में हुई। जिसे गंभीर अवस्था में बालूमाथ CHC लाया गया। जहां डॉ खुशबू कुमारी एवं डॉअशोक कुमार ने संयुक्त रूप से जांचों उपरांत मृत घोषित कर दिया l