मंझनपुर: कौशाम्बी थाना पुलिस को मिली बड़ी सफलता, पाक्सो एक्ट के वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर भेजा जेल
कौशाम्बी जनपद में अपराध और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बुधवार को समय 12 बजे कौशाम्बी थाना पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। थाना कौशाम्बी की प्रभारी निरीक्षक उर्मिला सिंह ने पुलिस टीम के साथ मिलकर पाक्सो एक्ट और बीएनएस के तहत दर्ज गंभीर मामले में वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है।