कटघोरा: एशियन गेम्स की गोल्ड मेडलिस्ट संजू देवी का पाली में भव्य स्वागत, ढोल-नगाड़ों और फूल-मालाओं से हुआ जोरदार अभिनंदन
कोरबा के पाली में एशियन गेम्स में स्वर्ण पदक जीतकर क्षेत्र का मान बढ़ाने वाली अंतरराष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी संजू देवी का भव्य स्वागत किया गया। संजू देवी के सम्मान में पाली के शिव मंदिर परिसर में सम्मान समारोह आयोजित हुआ। संजू देवी के पहुंचते ही हजारों की संख्या में ग्रामीणों ने ढोल-नगाड़ों और फूल-मालाओं के साथ उनका जोरदार अभिनंदन किया।