*माननीय मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी जी के अपराध मुक्त देवभूमि के संकल्प को साकार करने हेतु एसएसपी अजय गणपति के कुशल निर्देशन में अपराधियों एवं अवैध गतिविधियों के विरुद्ध ताबड़तोड़ कार्यवाही लगातार जारी।*
*एसएसपी अजय गणपति की ऐतिहासिक कार्यवाही — संदिग्ध शस्त्र लाइसेंसों के विरुद्ध ऊधम सिंह नगर पुलिस का जनपदव्यापी विशेष अभियान*
➡️ *03 विशेष पुलिस टीमों का गठन कर चलाया गया व्यापक सत्यापन अभियान*
➡️ *108 संदिग्ध शस्त्र लाइसेंस चिन्हित, 94 लाइसेंस पुलिस कब्जे में, 119 शस्त्र कराए गए जमा*
➡️ *बाहरी राज्यों एवं गैर जनपदों से बनाए गए संदिग्ध शस्त्र लाइसेंसों पर ऊधम सिंह नगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई*
➡️ *जनपद स्तर पर 03 विशेष पुलिस टीमों का गठन कर विशेष सत्यापन अभियान चलाया गया।*
➡️ *678 शस्त्र लाइसेंस सत्यापन हेतु चिन्हित किए गए।*
➡️ *अब तक 626 शस्त्र लाइसेंसों का सत्यापन पूर्ण किया जा चुका है।*
➡️ *94 संदिग्ध शस्त्र लाइसेंस पुलिस द्वारा कब्जे में लिए गए।*
➡️ *119 शस्त्र संबंधित थानों में जमा कराए गए।*
➡️ *संदिग्ध पाए गए शस्त्र लाइसेंसों की वैधानिकता एवं निर्गमन प्रक्रिया की गहन जांच जारी है।*
➡️ दिनांक 11.06.2026 को कोतवाली कुण्डा में एफआईआर संख्या-150/2026 धारा 318(4)/336(3)/338/340/61(2) बीएनएस एवं धारा 3/25 शस्त्र अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया था।
उक्त प्रकरण में पुलिस द्वारा 02 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 04 शस्त्र एवं 02 फर्जी शस्त्र लाइसेंस बरामद किए गए थे। अभियुक्तों को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर जेल भेजा गया।
विवेचना के दौरान यह तथ्य प्रकाश में आया कि जनपद ऊधम सिंह नगर में बाहरी राज्यों एवं गैर जनपदों से बनाए गए कई शस्त्र लाइसेंसों के आधार पर शस्त्र क्रय, धारण एवं प्रयोग किया जा रहा है, जिनकी वैधानिकता संदिग्ध प्रतीत हुई।
मामले की गंभीरता को दृष्टिगत रखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ऊधम सिंह नगर श्री अजय गणपति द्वारा दिनांक 25 जून 2026 को जनपद स्तर पर गैर जनपदों एवं बाहरी राज्यों से निर्गत शस्त्र लाइसेंसों की पहचान, सत्यापन एवं जांच हेतु 03 विशेष पुलिस टीमों का गठन किया गया।
एसएसपी महोदय के निर्देशन में गठित टीमों द्वारा जनपद के समस्त थाना क्षेत्रों में व्यापक अभियान चलाकर शस्त्र लाइसेंसों का सत्यापन किया गया तथा संदिग्ध पाए गए लाइसेंसों एवं शस्त्रों को नियमानुसार कब्जे में लिया गया।
*थानावार सत्यापन एवं कार्रवाई का विवरण:-*
*कोतवाली जसपुर*
• कुल लाइसेंस : 27
• सत्यापित : 27
• कब्जे में लिए गए लाइसेंस : 03
• जमा कराए गए शस्त्र : 05
• संदिग्ध चिन्हित : 03
*कोतवाली कुण्डा*
• कुल लाइसेंस : 12
• सत्यापित : 12
• शेष : 0
• कब्जे में लिए गए लाइसेंस : 05
• जमा कराए गए शस्त्र : 09
• संदिग्ध चिन्हित : 07
*कोतवाली काशीपुर*
• कुल लाइसेंस : 66
• सत्यापित : 63
• शेष : 03
• कब्जे में लिए गए लाइसेंस : 07
• जमा कराए गए शस्त्र : 10
• संदिग्ध चिन्हित : 07
*कोतवाली आईटीआई*
• कुल लाइसेंस : 65
• सत्यापित : 42
• शेष : 23
• कब्जे में लिए गए लाइसेंस : 03
• जमा कराए गए शस्त्र : 03
• संदिग्ध चिन्हित : 03
*कोतवाली बाजपुर*
• कुल लाइसेंस : 131
• सत्यापित : 119
• शेष : 12
• कब्जे में लिए गए लाइसेंस : 39
• जमा कराए गए शस्त्र : 43
• संदिग्ध चिन्हित : 39
*थाना केलाखेड़ा*
• कुल लाइसेंस : 25
• सत्यापित : 25
• कब्जे में लिए गए लाइसेंस : 09
• जमा कराए गए शस्त्र : 12
• संदिग्ध चिन्हित : 12
*कोतवाली गदरपुर*
• कुल लाइसेंस : 40
• सत्यापित : 38
• शेष : 02
• कब्जे में लिए गए लाइसेंस : 10
• जमा कराए गए शस्त्र : 13
• संदिग्ध चिन्हित : 10
*थाना दिनेशपुर*
• कुल लाइसेंस : 17
• सत्यापित : 14
• शेष : 03
• कब्जे में लिए गए लाइसेंस : 02
• जमा कराए गए शस्त्र : 03
• संदिग्ध चिन्हित : 03
*कोतवाली पन्तनगर*
• कुल लाइसेंस : 30
• सत्यापित : 30
• कब्जे में लिए गए लाइसेंस : 0
• जमा कराए गए शस्त्र : 01
• संदिग्ध चिन्हित : 01
*कोतवाली ट्रांजिट कैम्प*
• कुल लाइसेंस : 22
• सत्यापित : 19
• शेष : 03
• जमा कराए गए शस्त्र : 01
• संदिग्ध चिन्हित : 01
*कोतवाली रुद्रपुर*
• कुल लाइसेंस : 47
• सत्यापित : 45
• शेष : 02
• कब्जे में लिए गए लाइसेंस : 03
• जमा कराए गए शस्त्र : 01
• संदिग्ध चिन्हित : 04
*कोतवाली किच्छा*
• कुल लाइसेंस : 34
• सत्यापित : 34
• जमा कराए गए शस्त्र : 02
*थाना पुलभट्टा*
• कुल लाइसेंस : 05
• सत्यापित : 05
*कोतवाली सितारगंज*
• कुल लाइसेंस : 41
• सत्यापित : 41
• कब्जे में लिए गए लाइसेंस : 06
• जमा कराए गए शस्त्र : 09
• संदिग्ध चिन्हित : 11
*कोतवाली नानकमत्ता*
• कुल लाइसेंस : 24
• सत्यापित : 22
• शेष : 02
• कब्जे में लिए गए लाइसेंस : 07
• जमा कराए गए शस्त्र : 07
• संदिग्ध चिन्हित : 07
*कोतवाली खटीमा*
• कुल लाइसेंस : 74
• सत्यापित : 72
• शेष : 02
*थाना झनकईया*
• कुल लाइसेंस : 18
• सत्यापित : 18
*उपलब्धि:-*
• सत्यापन हेतु प्राप्त कुल शस्त्र लाइसेंस : 678
• अब तक सत्यापित शस्त्र लाइसेंस : 626
• सत्यापन हेतु शेष लाइसेंस : 52
• पुलिस कब्जे में लिए गए लाइसेंस : 94
• संबंधित थानों में जमा कराए गए शस्त्र : 119
• संदिग्ध के रूप में चिन्हित शस्त्र लाइसेंस : 108
*एसएसपी अजय गणपति का संदेश:-*
➡️ "ऊधमसिंहनगर जनपद में फर्जी, संदिग्ध अथवा नियम विरुद्ध तरीके से प्राप्त किए गए शस्त्र लाइसेंसों के विरुद्ध अभियान निरंतर जारी रहेगा। कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
Kichha, Udham Singh Nagar | Jul 14, 2026