सरधना: किसान यूनियन के पदाधिकारी नगर पालिका अधिशासी अधिकारी के खिलाफ कमिश्नर से मिले, कमिश्नर ने SDM को दिए जांच के आदेश
सरधना में भारतीय किसान यूनियन (अराजनीतिक) के जिला संगठन मंत्री अमित चौधरी छबड़िया के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने मंगलवार को 2:00 मेरठ कमिश्नर से मुलाकात कर सरधना नगर पालिका परिषद की ईओ दीपिका शुक्ला के खिलाफ शिकायती पत्र सौंपा। प्रतिनिधिमंडल ने ईओ पर आम जनता के साथ दुर्व्यवहार, जनसमस्याओं की अनदेखी और कार्यशैली में घोर लापरवाही के गंभीर आरोप लगाए