कोल: भुजपुरा में संदिग्ध अवस्था में ससुराल में पड़ा मिला नवविवाहिता का शव, मायके पक्ष ने लगाया हत्या का आरोप
Koil, Aligarh | Mar 31, 2024 भुजपुरा में नवविवाहिता का शव ससुराल में संदिग्ध अवस्था में पड़ा मिला है। 24 वर्षीय निशा की शादी परिजनों ने 1 वर्ष पूर्व की थी। मायके पक्ष का कहना है कि निशा की शादी में पर्याप्त मात्रा में दान दहेज दिया था लेकिन उससे ससुराली जन संतुष्ट नहीं थे और अपाचे बाइक की मांग करते थे। मायके पक्ष ने अपाचे बाइक की मांग पूरी न होने पर निशा की हत्या करने का आरोप लगाया है।