NSUI राजस्थान में नई नियुक्तियां: मुकेश चौधरी बने प्रदेश महासचिव, जैकी मीणा और दिनेश सिंह चौहान को प्रदेश सचिव की जिम्मेदारी
भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (NSUI) राजस्थान की कार्यकारिणी में शीर्ष नेतृत्व के निर्देशानुसार नई संगठनात्मक नियुक्तियां की गई हैं।
जारी नियुक्ति पत्रों के अनुसार, श्री मुकेश चौधरी को NSUI राजस्थान का प्रदेश महासचिव मनोनीत किया गया है। वहीं, संगठन को मजबूती प्रदान करने के लिए श्री दिनेश सिंह चौहान और श्री जैकी मीणा को प्रदेश सचिव पद की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है।
यह आधिकारिक नियुक्ति पत्र NSUI राजस्थान के संगठन महासचिव मुकेश नराणियां द्वारा जारी किए गए हैं। पत्र में उम्मीद जताई गई है कि सभी पदाधिकारी निष्ठा, समर्पण और ईमानदारी के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करते हुए संगठन को सशक्त बनाएंगे।