सूरजपुर: बिश्रामपुर में राणी सती दादी के मंगल पाठ में श्रद्धा का सैलाब उमड़ा
शनिवार शाम करीब 9 बजे संकट मोचन हनुमान मंदिर प्रांगण में श्री राणी सती दादी जी का मंगल पाठ एवं भजन-कीर्तन कार्यक्रम भक्तिमय वातावरण में आयोजित हुआ। कार्यक्रम में महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े शामिल हुईं। उन्होंने राणी सती दादी जी की पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों के सुख, शांति, समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की।