झज्जर: सीआईए झज्जर की टीम ने अवैध हथियार और दो जिंदा कारतूस के साथ एक आरोपी को किया गिरफ्तार
सीआईए झज्जर की टीम ने अवैध हथियार के साथ एक आरोपी को थाना शहर झज्जर के एरिया से काबू करने में सफलता हासिल की है। मामले की जानकारी देते हुए सीआईए झज्जर प्रभारी निरीक्षक विवेक मलिक ने बताया कि सीआईए झज्जर की एक पुलिस टीम थाना शहर झज्जर के एरिया में मौजूद थी। उन्होंने बताया कि पुलिस कमिश्नर बी सतीश बालन ने जिला में अवैध असला रखने वालों के खिलाफ कार्रवाई।